हिन्दी डेस्क। ईरान।
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
खबरों के मुताबिक इस गोलीबारी में अब तक 217 प्रदर्शनकारियों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। एक पत्रिका के अनुसार राजधानी के सिर्फ छह बड़े अस्पतालों में ही 217 मौतें दर्ज की गई हैं। डॉक्टर के अनुसार, मरने वालों में अधिकांश को सीधे गोली लगी थी।
खबरों में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन जब प्रदर्शन नहीं थमे तो सीधे फायरिंग शुरू कर दी गई। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं और सड़कों पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।
मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी अब ईरान की स्थिति पर टिकी हुई हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
