BREAKING: 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥 नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग तेज, JDU नेता केसी त्यागी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी 🔥

Saturday, January 10, 2026

बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट

हिन्दी डेस्क। पटना। 

घना कोहरा और पछुआ हवा बढ़ा रही ठिठुरन, 4–5 दिनों तक राहत के आसार नहीं :-

बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार से पांच दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना सहित राज्य के 22 जिलों में घने कोहरे के साथ ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की आशंका है। सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।


इन जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट :-

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बांका, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, अररिया और बेगूसराय में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।


तापमान में गिरावट, बढ़ी लोगों की परेशानी :-

पछुआ हवा के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में भी ठंड का अहसास बना हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहें हैं। 


मौसम विभाग की सलाह :-

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।